फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers of the district will also get seeds of pea, fenugreek, radish and spinach.

Sambhal News: जिले के किसानों को मटर, मेथी, मूली और पालक का भी मिलेगा बीज

Sat, 14 Oct 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers of the district will also get seeds of pea, fenugreek, radish and spinach.
संभल। रबी मौसम के लिए उद्यान विभाग ने जिले के किसानों को मटर, मेथी, मूली और पालक के बीच उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह का कहना है कि किसान उनके कार्यालय पर पहुंचकर शाक भाजी के बीज की खरीद कर सकते हैं। बताया कि मटर की प्रजाति पी-3 का बीज 75 रुपये किलो, काशी उदय का 70 रुपये, आर्किल और कारी अगेती प्रथम श्रेणी का बीज 100 रुपये किलो मिलेगा। मेथी आजाद प्रथम श्रेणी का बीज 155 रुपये किलो में मिलेगा और पीईबी का 135 रुपये किलो मिलेगा। मूली काशी-40 प्रथम का 325 रुपये किलो और काशी हंस का 310 रुपये किलो मिलेगा। पालक आलग्रीन का 80 रुपये और धनिया पंत हरीतिमा का 85 रुपये किलो में मिलेगा। किसानों को यह बीज जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय मझावली या फिर मोबाइल नंबर 8707489168 और 9837753940 पर कॉल करके मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed