फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers occupied one lane of the highway for five hours

Sambhal News: हाईवे की एक लेन पर पांच घंटे रहा किसानों का कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers occupied one lane of the highway for five hours
बहजोई। किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के बाहर हाईवे की एक लेन पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन कर कब्जा जमाए रखा। इस बीच पुलिस प्रशासन ने हाईवे की दूसरी लेन से यातायात सुचारु रखा। बाद में कलक्ट्रेट में अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे से भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व किसानों का बबराला रोड स्थित अनाज मंडी समिति में पहुंचना शुरू हो गया। युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब दो बजे अनाज मंडी समिति से एकत्र होकर पदाधिकारी व किसान हाईवे की एक सड़क पर पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

इनके पीछे ट्रैक्टरों, बोलेरो व जेसीबी पर सवार किसानों का काफिला भी चल रहा था। इससे दो बजे से हाईवे की एक लेन पर किसानों का कब्जा हो गया। किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। करीब पौने तीन बजे किसानों का काफिला कलक्ट्रेट के बाहर पहुंच गया। पहले पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट के गेट के बाहर हाईवे की एक लेन पर बैठकर धरना देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करीब डेढ़ घंटे तक कलक्ट्रेट में अंदर प्रवेश करने को लेकर किसानों की पुलिस से जद्दोजहद रही। करीब ढाई घंटे बाद सवा पांच बजे एलआईयू समेत प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के समझाने पर पदाधिकारी माने और कलक्ट्रेट सभागार में पदाधिकारियों ने एडीएम प्रदीप वर्मा व एएसपी अनुकृति शर्मा के सामने अपने मुद्दे रखे।
अधिकारियों से खाद व बीज की ओवर रेटिंग रोकने, चकबंदी, छुट्टा पशु समेत 12 मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। यहां करीब घंटे भर से अधिक अधिकारियों व पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। बाद में एडीएम व एएसपी धरनास्थल पर पहुंचे। साढ़े छह बजे पदाधिकारियों ने एडीएम व एएसपी को ज्ञापन दिया। करीब सात बजे हाईवे किसानों से खाली हुआ और यातायात सुचारु हो पाया। इस दाैरान रमेश चंद्र शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, देशराज सिंह यादव, संजीव यादव, मुकेश यादव, अमरसिंह राजपूत, चौधरी महीदेव सिंह, दिनेश यादव व महेश यादव आदि माैजूद रहे।

-----------
धरनास्थल पर डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े पदाधिकारी
धरने के दौरान भाकियू टिकैत के पदाधिकारी डीएम को धरनास्थल पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इनका कहना था कि यदि डीएम किसानों की समस्याओं को सुनने क लिए धरनास्थल पर नहीं आते हैं, तो आंदोलन का अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। बाद में एलआईयू समेत प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद पदाधिकारी मान गए। धरने के दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने हाईवे किनारे चूल्हा जलाकर खिचड़ी बनाई। प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह बताया कि आंदोलन अनिश्चितकालीन तय था, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया, इसलिए धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed