फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers occupied one lane of the highway for five hours

पांच घंटे तक हाईवे की एक लेन पर किसानों का रहा कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers occupied one lane of the highway for five hours
Farmers occupied one lane of the highway for five hours - फोटो : CHANDAUSI
छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने व विद्युत बिजिलेंस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकियू के पदाधिकारियों व किसानों का जिला मुख्यालय के सामने हाईवे की एक लेन पर करीब पांच घंटे तक कब्जा रहा। इस बीच दूसरे मुद्दों पर भी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और सरकार पर निशाना साधा। नारेबाजी भी की गई। इससे पहले किसानों ने मंडी समिति पर महापंचायत करने के बाद कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व किसान अनाज मंडी समिति परिसर में एकत्र होना प्रारंभ हो गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रदेश प्रमुख महासचिव और प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव समेत भाकियू पदाधिकारी व किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर व पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए। दोपहर करीब 2 बजे भाकियू पदाधिकारी व किसान पुलिस की निगरानी में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और मुरादाबाद-आगरा हाईवे की की एक लेन की सड़क पर बैठ गए। यहां करीब तीन घंटे तक पदाधिकारियों की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर विचार रखे गए। इस दौरान किसानों ने कलक्ट्रेट के निकट ही खाना पकाकर भी खाया। डीएम व एसपी ने भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने दफ्तर में बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे तक चली बातचीत के बाद किसान अपने-अपने गंतव्य को रवाना चले गए। इस बीच मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तौमर, बरेली के मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, बिजनौर के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह व समेत वीरेश कुमार, मुकेश कुमार, अमरसिंह राजपूत, रामवीर सिंह यादव, जबरसिंह यादव, नेत्रपाल सिंह, देशराज सिंह, उदयवीर सिंह यादव, महेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे की वार्ता में पदाधिकारियों ने डीएम के समक्ष रखे मुद्दे
कलक्ट्रेट पर डीएम दफ्तर में करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के समक्ष किसानों से जुड़े मुद्दे रखे। प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव का कहना था कि चार बार से कलक्ट्रेट पर किसान दिवस का आयोजन नहीं किया गया है। विद्युत बिजिलेंस के अधिकारी किसानों से लगातार वसूली करते हैं। भ्रष्टाचार से किसान परेशान हैं। किसान अपने निजी कार्य के लिए मिट्टी लाए तो पुलिस परेशान करती है। छुट्टा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डीएम की ओर से शनिवार को कलक्ट्रेट पर किसानों की बैठक बुलाई गई है। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed