{"_id":"6075fc1d8ebc3ed37a20574c","slug":"farmers-meetings-in-sambhal-chandausi-chandausi-news-mbd3862556175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान अपना गेहूं सरकार क्रय केंद्र पर ही बेचे: बिजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान अपना गेहूं सरकार क्रय केंद्र पर ही बेचे: बिजेंद्र
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों से गेहूं की फसल को सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने की बात कही गई। मंडी में आढ़त पर किसानों के अनाज को कम दामों में खरीदने पर रोष व्यक्त किया गया।
बैठक में भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र यादव ने कहा कि तीन सौ से अधिक किसान गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन में अब तक शहीद हो चुके हैं। सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती हैं। केंद्र सरकार मजदूर, गरीब व किसानों की न होकर उद्योगपतियों की है। उन्होंने किसानों से अपने गेहूं को सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचने व एमएससी पर ही बेचने की बात कही।
किसानों से कहा कि वह एमएसपी के नीचे किसी कीमत पर अपनी फसल को न बेचें। इस मामले को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं की नजर गेहूं क्रय केंद्र पर रहेगी। क्रय केंद्रों पर किसी तरह की धांधलेबाजी नहीं चलने दी जाएगी। इस अवसर पर अमर सिंह राजपूत, मुलायम सिंह, कुंवर पाल, अंकित गुप्ता, वीरेंद्र, राकेश, सोनू, ऋषिपाल, कल्याण सिंह, भूरे, आलोक, जरीफ, यशपाल, अरविंद, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।