फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers' Mahapanchayat at Khirni power house today

खिरनी बिजली घर पर किसानों की महापंचायत आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Mahapanchayat at Khirni power house today
बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर भाकियू असली अराजनैतिक का धरना खिरनी बिजली घर पर 15वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने बिजली निगम की उदासीनता के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

धरने में संगठन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन किसानों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। शांतिपूर्ण धरना प्रशासन को रास नहीं आ रहा है। रविवार को होने वाली महापंचायत के लिए जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। धरने में बताया गया कि महापंचायत के दौरान रोड जाम व तालाबंदी का निर्णय भी लिया जा सकता है। महापंचायत के लिए गठित की गई टीम के धर्मपाल यादव, गंगाफल यादव, भूरे सिंह, अमरनाथ, सत्तार अहमद ने देवरी, सिकंदरपुर, नूरपुर, नारंगपुर, रूदायन, निबौरा, कैली, खिरनी आदि गांवों में जाकर किसानों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान रामकिशोर, सत्येंद्र सिंह, संजीव यादव, राम रईस, जवाहरलाल सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed