फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers made the Tehsildar sit for an hour

Sambhal News: किसानों ने एक घंटे तक तहसीलदार को बैठाया

Fri, 03 Nov 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 03 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers made the Tehsildar sit for an hour
गुन्नौर। भाकियू की तहसील परिसर के समीप मैदान में पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत हुई। वार्ता को पहुंचे तहसीलदार को किसानों ने अपनी बीच जमीन पर एक घंटे बैठाए रखा। इसके बाद एसडीएम और सीओ भी पंचायत स्थल पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक प्रशासन और भाकियू के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। एसडीएम ने मांगों पर सुनवाई कर जल्द ही निस्तारण के आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू के प्रदेश स्तर की पदाधिकारियों की अगुवाई में 15 सूत्रीय मांगों और समस्याओं के निस्तारण के लिए महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन किसानों की मांग पूरी करें। मांग पूरी नहीं हुई, तो संगठन जल्द आंदोलन करेगा। इस दौरान गुन्नौर के तहसीलदार रवि सोनकर किसानों से वार्ता के लिए पहुंचे। किसानों ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। करीब एक घटे तक इन लोगों के बीच मांगों पर चर्चा होती रही। इसके बाद एसडीएम रमेश बाबू व सीओ आलोक सिद्धू भी महापंचायत में पहुंचे। यहां एसडीएम ने किसानों से मांगों पर बिंदुवार बात की। आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों पर समाधान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि प्रशासन से सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है। जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान हुस्न आलम, जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र, संजीव कुमार, लेखपाल रामनिवास, विजेंद्र शर्मा, सतीश चौधरी, नितिन सिरोही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed