{"_id":"624df14307f42d097b72ae0b","slug":"farmers-fury-due-to-giving-insecticide-with-urea-raised-demand-for-action-sambhal-news-mbd4239012172","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के साथ कीटनाशक देने से किसानों में रोष, कार्रवाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के साथ कीटनाशक देने से किसानों में रोष, कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन
संभल। हयातनगर में मौजूद इफ्को किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसानों को कर्मचारी जबरदस्ती नैनो यूरिया कीटनाशक भी दे रहें हैं। बुधवार को खाद के साथ मूल्य लेकर जबरदस्ती कीटनाशक दिए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने कहा कि शीशी की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन कर्मचारी इसे जबरदस्ती दे रहे हैं।
दो कट्टे यूरिया लेने पर 240 रूपये मूल्य की नैनो यूरिया स्प्रे कीटनाशक किसानों को जबरजस्ती दी जा रही है। बुधवार को इफ्को केंद्र पर पहुंचे कई किसानों के पास सिर्फ खाद लेने के ही पैसे थे, उन्हें जबरी कीटनाशक दिया गया। इस दौरान कई किसानों ने उधार लेकर कीटनाशक को खरीदा, अधिकांश रुपये न होने पर बिना खाद लिए घर लौट गए। किसानों ने इस व्यवस्था को खुलेआम शोषण करना बताया, बोले इस मनमानी की शिकायत भी कोई सुनने वाला नहीं है।
------------
यह बोले किसान
हयातनगर इफ्को किसान सेवा केंद्र से दो कट्टे यूरिया लिया था। जिसके 533 रूपये दे दिए लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने 240 रूपये की नैनो यूरिया स्प्रे कीटनाशक की दवाई की बोतल भी थमा दी गई। जिसे मजबूरन लिया गया।
विज्ञापन
इस्लाम, किसान, लहरा कमंगर।
---------
कोट
इफ्को किसान की सेवा केंद्र पर प्रभारी मौजूद नहीं रहते हैं। इसीलिए कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। नैनो यूरिया स्प्रे कीटनाशक देने का कर्मचारियों पर शासन-प्रशासन का कोई आदेश नहीं है। फिर भी किसानों को जबरजस्ती नैनो यूरिया स्प्रे कीटनाशक दी जा रही है।
उरमान सिंह यादव, करीमपुर।
-------
कोट
इफ्को किसान सेवा केंद्र पर यूरिया खाद के दो कट्टे लेने गए थे लेकिन किसान सेवा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने नैनो यूरिया स्प्रे कीटनाशक की दवाई की शीशी भी थमा दी। इसके लिए जेब में पैसे नहीं थे जिस पर दूसरों से उधार लेकर देने पड़े।
बनवारी, महोरा लखूपुरा।
-------
यह बोले जिम्मेदार
कोट
नैनो यूरिया स्प्रे कीटनाशक किसानों को जबरदस्ती नहीं दे सकते। अगर किसान मांग रहे हैं, तभी ही दे सकते हैं। नैनो यूरिया स्प्रे कीटनाशक खाद लेने पर कीटनाशक देने का कोई आदेश नहीं है।
ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संभल।