फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers angry over power outage, protest at power station

Sambhal News: बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान भड़के, बिजलीघर पर प्रदर्शन

Thu, 21 May 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over power outage, protest at power station
मढ़न। असमोली क्षेत्र के टांडा कोठी बिजलीघर से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन किया है। वे बिजली समस्या को लेकर बिजलीघर पर जमा हुए। किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द लाइन चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद किसानों ने जेई किरनपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत खंड संभल के नाम था। किसानों ने बताया कि आंधी में करीब 12 बिजली के खंभे टूट गए थे। इसके कारण पिछले 10 दिनों से बिजली लाइन बंद पड़ी है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस दौरान रोहतास शर्मा, गुड्डू सिंह, जगशरण शर्मा, शकील अहमद, कल्लू, रिंकू सैनी, कुमारपाल सैनी, विवेक कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 260 नलकूप बंद पड़े हैं। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। खेतों में खड़ी फसल सूखकर बर्बाद होने की कगार पर है। किसानों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर सड़क जाम करेंगे। वहीं, जेई किरनपाल सिंह ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजने की बात कही। उन्होंने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed