फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmers accused officials of Consolidation Department of corruption in Gunnaur tehsil of Sambhal

अन्नदाताओं का भ्रष्टाचार पर फूटा गुस्सा: गले में फंदा डाल अधिकारियों के सामने पहुंचे किसान, दी ऐसी चेतावनी

Sat, 03 Sep 2022 07:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

किसानों को इस हाल में देखकर वहां हड़कंप मच गया। किसानों ने चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सुनवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। एसडीएम ने किसानों की समस्या सुन हर हाल में समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
farmers accused officials of Consolidation Department of corruption in Gunnaur tehsil of Sambhal
गले में रस्सी का फंदा डाल पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल की गुन्नौर तहसील में चकबंदी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों से परेशान होकर ईसमपुर डांडा गांव के किसान विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को गले में रस्सी का फंदा डालकर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। किसानों को इस हाल में देखकर वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। किसानों ने चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सुनवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। एसडीएम ने किसानों की समस्या सुनकर मंगलवार को हर हाल में समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा में इन दिनों चकबंदी चल रही है। ऐसे में आए दिन कोई न कोई किसान चकबंदी विभाग की मनमानी की शिकायत लेकर तहसील पहुंच ही जाता है। शनिवार को ईसमपुर गांव के ही ओमकार सिंह, अवधेश कुमार, देवकीनंदन, महेंद्र कुमार, जयवीर सिंह और महेश कुमार एसडीएम रामकेश धामा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे। इन किसानों के गले में रस्सी बंधी थी।

विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम के समक्ष पेश होकर चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि नक्शे के अनुरूप चकबंदी नहीं की जा रही है। पैसे लेकर मनमुताबिक चक दिए जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप किसानों ने तहसील दिवस में एसडीएम के सामने लगाए।

विज्ञापन

परेशान किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। एसडीएम रामकेश धामा ने मौके पर चकबंदी विभाग की टीम को बुलाया। इस दौरान चकबंदी विभाग ने भी किसानों पर आरोप लगाए। शिकायत का संज्ञान लेकर एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि मंगलवार तक हर हाल में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

ईसमपुर डांडा के कुछ किसान आए थे, उनका कहना है कि नक्शे के आधार पर उनको चक नहीं दिए जा रहे हैं। इसके अलावा भी उनकी कई समस्याएं हैं। मंगलवार को चकबंदी विभाग और तहसील की टीम गांव पहुंच हर हाल में समस्या का समाधान कराएगी। -रामकेश धामा, एसडीएम गुन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed