फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer who went to guard the field dies in road accident, uproar among family

Sambhal: खेत की रखवाली करने गए किसान की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 17 Aug 2022 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

रविवार की देर रात फसल में आवारा पशु घुस आए थे। श्योराज सिंह पशुओं को खेत से निकालकर दूर तक ले गए। खेत पर वापस लौटते समय गांव शकरपुर के नजदीक सड़क किनारे चलते समय गवां की ओर से आए तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Farmer who went to guard the field dies in road accident, uproar among family
कैंटर की टक्कर से किसान की मौत - फोटो : SELF

विस्तार

कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-गंवा मार्ग पर रविवार की देर रात किसान की सड़क हादसे में जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हादसा जिस कैंटर से हुआ उससे दूसरा कैंटर पीछे से आकर टकरा गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। हादसे के बाद दोनों कैंटर के चालक भाग गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और दोनों कैंटर कब्जे में लिए हैं। किसान के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव गोहत निवासी किसान श्योराज (30) पुत्र हरद्वारी खेत पर रहकर फसल की रखवाली करते थे। रविवार की देर रात फसल में आवारा पशु घुस आए थे। श्योराज सिंह पशुओं को खेत से निकालकर दूर तक ले गए। खेत पर वापस लौटते समय गांव शकरपुर के नजदीक सड़क किनारे चलते समय गवां की ओर से आए तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


श्योराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिए तो पीछे से आया दूसरा कैंटर उसमें टकरा गया। इससे पूरा मार्ग बंद हो गया, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों कैंटर को मुख्य मार्ग से हटवाया और किसान का शव कैंटर के नीचे से निकाला, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई नरवेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी मधु व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed