फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer said - Nano urea is being given forcibly

Sambhal News: किसान बोले- जबरन दिया जा रहा नैनो यूरिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Farmer said - Nano urea is being given forcibly
विज्ञापन


बहजोई (संभल)।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस की गोष्ठी में जबरन नैनो यूरिया देने के विरोध में किसान जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि भुगतान कराने के बजाय गन्ना विभाग नैनो यूरिया बिकवाने में लगा हुआ है।

महीने के तीसरे बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस की गोष्ठी में सीडीओ के सामने भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने किसानों की बात रखी। उन्होंने कहा कि किसानों को जबरन नैनो यूरिया दिया जा रहा है। वहीं रुपये कम होने पर किसान बिना खाद लिए ही बैरंट लौट रहे है। यह हाल तब है जब किसानों को जबरन नैनो यूरिया देने का कोई भी नियम और गाइडलाइन नहीं है। इससे किसानों में रोष है। आशिक रजा का कहना था कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार व शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कई गांवों में बुखार का प्रकोप, विभाग बेखबर
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने कहा कि विकासखंड बहजोई के गांव बरखेड़ा, चंदनकटी चूहा, चंदनकटी मौजा, दिलगौरा, नाचनी व श्यौराजपुर की मढ़ैय्यां में बुखार का प्रकोप है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग समेत दूसरे विभागों की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। इसको लेकर विभाग से समय-समय पर बात की गई कि इन गांवों में कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए, लेकिन कहीं शिविर नहीं लगा। महावीर सिंह का कहना था कि बेरनी में करीब 90 बीघा जमीन पट्टे की छोड़ दी गई। पट्टे की जमीन पर गोशाला बनने के बावजूद अभी तक कुल 75 गोवंशी पशु संरक्षित है। दूसरे गोवंश अभी भी गांवों में घूमकर किसानों की परेशानी बने हुए हैं। इसके अलावा चकबंदी समेत बिजली आदि के मुद्दे पर भी बातचीत करते हुए किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने को कहा। इस दौरान भाकियू टिकैत के राजपाल सिंह, डॉ. दिनेश, अमरसिंह राजपूत व उदयवीर सिंह यादव तथा भाकियू असली के बाबूराम प्रजापति, आशिक रजा, वीरेंद्र सिंह व मोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed