{"_id":"65d905f5d49a4260a0078141","slug":"farmer-riding-a-bicycle-dies-in-a-road-accident-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-107718-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार किसान की मौत
Sat, 24 Feb 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। मेरठ-बदायूं हाईवे पर वैरपुर महाराजी बस स्टैंड के समीप देररात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान महेश (31) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामानी निवासी महेश किसान है। वह बृहस्पतिवार की देररात अपने खेत से लौट रहा था। उसी समय मेरठ-बदायूं हाईवे के बैरपुर मेहराजी बस स्टैंड के नजदीक सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घायल हो अस्पताल भेजवाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पीएम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार किसान खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने गया था।