फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer protest in sambhal

कृषि विधेयकों के विरोध में संभल में सड़क पर उतरे किसान, विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer protest in sambhal
संभल में किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते भाकियू असली के कार्यकर्ता। - फोटो : SAMBHAL
संभल। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में भाकियू असली के बैनर तले तमाम किसान सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अध्यादेशों को वापस लेने और फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिलाने के लिए उसी मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग की गई। इस बाबत प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू असली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान संभल की मंडी समिति परिसर में एकत्र हो गए। धीरे-धीरे किसानों का कारवां बढ़ता गया। किसानों की भीड़ बढ़ते देख पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। संभल कोतवाली के अलावा, नखासा और असमोली से पुलिस बुला ली गई। किसान मंडी समिति से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। यहां मौजूद किसानों को किसान नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि किसानों की तमाम समस्याएं लंबित हैं लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार किसान विरोधी है। समय से किसानों को कुछ नहीं मिला। तीन कृषि अध्यादेश लाए गए, जो किसानों के हित में नहीं हैं। इनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कृषि अध्यादेशों से सबसे बड़ा खतरा यह है कि जब किसान की फसलें तैयार होंगी उस समय बड़ी-बड़ी कंपनियां जानबूझकर किसानों की फसलों का दाम गिरा देंगी और उसे स्टोर कर बाद में मुनाफे में बेचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसानों की हालत बद से बदतर हो जाएगी। किसानों को बचाने के लिए स्वामीनाथ फार्मूले के आधार पर फसलों का न्यूनतम मूल्य तय किया जाए और उसी मूल्य पर फसलों की गारंटी का कानून बनाया जाए। जब तक यह कानून नहीं लाया जाएगा तब किसान कृषि अध्यादेशों का विरोध करते रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, ऋषभ चौधरी, चौधरी अर्जुन सिंह, मोहम्मद फाजिल, मोहम्मद वारिस, अताउर्रहमान, संजीव गांधी, होमपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद रिहान, मुजाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed