फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer murder in samhbal

 समझौता कराने के बहाने जहर देकर किसान की हत्या

Tue, 14 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 14 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में विवाद में समझौता कराने के बहाने एक किसान की जहर देकर हत्या कर दी गई। मामले में परिजनों ने ग्राम प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

 
थाना धनारी के गांव गढ़ा निवासी मृतक कल्यान (50) की पत्नी फूलवती और पुत्रों सतेंद्र व हरज्ञान ने ग्राम प्रधान पति पर कल्यान की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि आठ दिन पहले गांव में कल्यान का दूसरे संप्रदाय के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसमें उन लोगों ने उसके बेटे सतेंद्र और हरज्ञान को पीटकर घायल भी कर दिया था। मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि ग्राम प्रधान पति दूसरे पक्ष का साथ दे रहा था। इसके चलते सोमवार को ग्राम प्रधान पति ने उसके पति को समझौते के लिए घर पर बुलाया। सुबह आठ बजे करीब कल्यान ग्राम प्रधान पति के घर गया था। इसके कुछ समय बाद ही सूचना मिली कि उसके पति की मौत हो गई है। उधर, ग्राम प्रधान पति का कहना है कि वह राजघाट गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद वह लौटा तो कल्यान की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सुधार न होने पर सरकारी अस्पताल लाए थे, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, थानाध्यक्ष गंगा सिंह यादव का कहना है कि हफ्ते भर पहले कल्यान का गांव में विवाद हो गया था। दोनों ओर से तहरीर मिलने के बाद एनसीआर दर्ज की गई थी। अब कल्यान की मौत कैसे हुई, इसकी जांच-पड़ताल की जाएगी। मृतक के बड़े पुत्र सतेन्द्र सिंह ने मामले की तहरीर दे दी है।


इसके आधार पर प्रधान पति नेमपाल, महेन्द्र, मलखान, जयवीर, नन्हू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed