फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer dies to curent

नलकूप का फ्यूज सही करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
farmer dies to curent
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद में नलकूप का फ्यूज सही करते समय किसान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व छह बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदराबाद निवासी किसान रामेश्वर (38) अपने भाई राजपाल के साथ शनिवार की रात नलकूप पर सिंचाई करने गया था। दोनों भाई नलकूप चलाकर सिंचाई कर रहे थे। रात में अचानक नलकूप बंद हो गया। किसान रामेश्वर ने जाकर देखा तो हाई वोल्टेज आने से नलकूप का फ्यूज उड़ गया था। रामेश्वर ने फ्यूज सही करने को कटआउट निकालने का प्रयास किया, तो वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा। उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।
विज्ञापन

काफी देर तक भाई के खेत पर नहीं पहुंचने पर राजपाल ने नलकूप पर आकर देखा तो रामेश्वर जमीन पर मृतक पड़ा था। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed