फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer Dies from High-Tension Line Electrocution; Villagers Surround MLA

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत, ग्रामीणों ने विधायक को घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer Dies from High-Tension Line Electrocution; Villagers Surround MLA
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दियोरा खास में आबादी के बीच होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान देवेंद्र की मौत हो गई। रविवार को सूचना पाकर पहुंचे बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान का ग्रामीणों ने घेराव किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन ग्रामीण आबादी की छतों से होकर गुजर रही है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। देवेंद्र अपने घर की छत पर गए थे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने सपा विधायक से मांग रखी की अतिशीघ्र ग्रामीण आबादी से हाईटेंशन लाइन हटवाई जाए।
विज्ञापन

सपा विधायक ने मोबाइल पर विद्युत विभाग के अधिकारी को हादसे की जानकारी दी, साथ ही शीघ्र हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की बात कही। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, योगेंद्र यादव, मुकुल यादव, प्रताप सिंह, कृष्ण यादव, वीरेश, रिंकू, अरविंद, अनीश, लोचन पप्पू, राजेश, ओमकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed