फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer died due to bull attack in Sambhal s Asmoli

Sambhal: शौच को जा रहे किसान पर सांड ने किया हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, ग्रामीणों में रोष

Sun, 13 Nov 2022 06:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Nov 2022 06:51 PM IST
सार

मृतक की पत्नी भूरी ने बताया कि सुबह के समय उनके पति शौच के लिए घर से निकले थे। गांव से बाहर पहुंचे तो सांड ने हमला कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Farmer died due to bull attack in Sambhal s Asmoli
मृतक किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में रविवार की सुबह सवा छह बजे करीब किसान पर सांड ने हमला कर दिया। इसमें शौच को जा रहे किसान अकबर अली (52) पुत्र चांद खां गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। गांव में आवारा पशुओं को लेकर रोष है।

विज्ञापन

मृतक की पत्नी भूरी ने बताया कि सुबह के समय उनके पति शौच के लिए घर से निकले थे। गांव से बाहर पहुंचे तो सांड ने हमला कर दिया। खेतों पर जा रहे किसानों ने उन्हें गंभीर हालत में घर पहुंचाया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पत्नी ने बताया कि उनके पति खेती किसान कर परिवार पाल रहे थे।

विज्ञापन

आवारा पशुओं ने फसलों को तो नुकसान पहुंचाया ही है अब जान भी ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में भी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा गोवंशीय पशुओं से राहत देने के लिए प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed