फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Family court issues notice to DM and asks for clarification

Sambhal News: परिवार न्यायालय ने डीएम को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Family court issues notice to DM and asks for clarification
चंदौसी (संभल)। परिवार न्यायालय के आदेश का पालन न करने पर डीएम को कोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मामला पीड़िता द्वारा पति से भरण पोषण के मुकदमे में कोर्ट के आदेश पर स्पष्ट आख्या न देने का है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोलागंज निवासी रीधिमा यादव ने चंदौसी निवासी पति पर अपने और नाबालिग बेटी के भरण पोषण के लिए मुकदमा दायर किया था। पति द्वारा भरण-पोषण अदा न करने पर पीड़िता ने परिवार न्यायालय में दोबारा मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें न्यायालय ने पति द्वारा भरण पोषण अदा न करने पर संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश किए थे। साथ ही न्यायालय ने डीएम से भी आख्या मांगी थी, लेकिन डीएम ने महिला के पति की संपत्ति के बारे में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत नहीं की। जिस पर कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने पर डीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिवक्ता विनय राजा ने बताया कि पीड़िता के ससुर सेवानिवृत पुलिस अधिकारी हैं। जिनके प्रभाव के कारण पीड़िता और उसकी नाबालिग पुत्री को भरण पोषण प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed