{"_id":"617ef5c909e03b44d132c7c9","slug":"factory-raided-notice-given-on-getting-dirt-13-quintals-of-petha-also-seized-chandausi-news-mbd40809762","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी पर छापा, गंदगी मिलने पर दिया नोटिस, 13 क्विंटल पेठा भी किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी पर छापा, गंदगी मिलने पर दिया नोटिस, 13 क्विंटल पेठा भी किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/बबराला। खाद्य विभाग की टीम ने चंदौसी में पेठा फैक्टरी पर छापा मार कार्रवाई की। गंदगी मिलने पर 13 क्विंटल पेठा सीज कर दिया और मालिक को नोटिस जारी किया है। वहीं गुन्नौर में एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम साथ पेठा फैक्टरी पर छापा माराकर तीन नमूने लिए। टीम ने जिले में कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने चंदौसी में सीता आश्रम रोड स्थित श्याम नारायण गुप्ता की पेठा फैक्टरी पर छापा मार कार्रवाई की। गंदगी व दुर्गंध दिखाई देेने पर टीम ने नमूना भरकर फैक्टरी में रखा 13 क्विंटल पेठा सीज कर दिया और मालिक की सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही सफाई दुरुस्त कराने के लिए नोटिस जारी किया है।
वहीं बबराला में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने पेठा फैक्टरी पर एसडीएम रामकेश धामा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप तिवारी, महेश कुमार के साथ छापा मारा। वहां का अपमिश्रण संदिग्ध महसूस होने एक नमूना पेठा, एक सेफोलाइट, स्किम्ड मिल्क के नमूने भरे। दुकानदार आननफानन दुकान बंद कर गायब हो गए। इसके अलावा टीम ने बबराला में एक प्रतिष्ठान से पेड़ा, गुन्नौर में किराना स्टोर से मीठे खिलौने, बेसन के नमूने लिए। इसके अलावा बहजोई कस्बे में मिश्रित दूध, संभल में मनोकामना रोड स्थित किराना स्टोर से तिल के तेल, हजरतनगर गढ़ी में प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लेकर जांच को भेजा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार पर कार्रवाई जारी रहेगी। मिश्रित मिठाई आपूर्ति करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।