फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Expressed love by giving flowers, lots of roses sold in the city

Sambhal News: फूल देकर किया प्यार का इजहार, शहर में खूब गुलाब की बिक्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Expressed love by giving flowers, lots of roses sold in the city
चंदौसी। प्यार के इजहार का प्रतीक वेलेंटाइन सप्ताह की शुरूआत बुधवार को हो गई। पहले दिन रोज डे पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस दिन को सेलीब्रेट किया। जहां युवाओं ने अपने दोस्तों को गुलाब का फूल दिया। वहीं विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक को गुलाब देकर प्रेम का भाव व्यक्त किया। वहीं रोड डे को लेकर शहर में गुलाब की फलों की खूब बिक्री हुई। आम दिनों से दोगुने दाम पर गुलाब बेचकर दुकानदारों ने मुनाफा कमाया।
विज्ञापन

चौदह फरवरी तक चलने वाले वेलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन युवाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन का युवाओं को बेसब्री से इंतजार भी होता है। युवा अपने दोस्तों को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। बुधवार को रोज डे को लेकर मुंसिफ राेड, बड़ा बाजार, एसएम कॉलेज मार्ग, फव्वारा चौक, बिसौली गेट आदि जगहों पर सजी फूलों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। आर्टिफिशियल गुलाब की जगह लोगों ने रीयल गुलाब को खूब पसंद किया। खास बात यह रही कि सामान्य दिनों में पांच से दस रुपये मिलने वाला गुलाब बुधवार को दोगुने दाम पर बिका। यहां बीस रुपये से तीस रुपये तक सादा गुलाब की ब्रिकी हुई। आर्टिफिशियल गुलाब की बात करें तो अस्सी रुपये कीमत का गुलाब बाजार में उपलब्ध था। वैसे तो बाजार में लाल, गुलाबी, सफेद, पीला गुलाब बिक रहा था लेकिन सबसे अधिक डिमांड लाल और गुलाबी फूल की रही। सबने अपनी-अपनी पसंद का गुलाब खरीदा और दोस्तों को देकर प्रेम का इजहार किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक को गुलाब देकर प्रेम का भाव व्यक्त किया। छोटे छोटे बच्चों ने अपने माता पिता को गुलाब का फूल देकर स्नेह जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed