फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   EVM warehouse wall broken case filed in sambhal

Sambhal: EVM वेयर हाउस की दीवार तोड़ी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में XEN समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 10:32 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Apr 2023 10:32 PM IST
सार

प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद तारिक की तहरीर पर दर्ज इस रिपोर्ट में राज्य सहकारी निर्माण संघ के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
EVM warehouse wall broken case filed in sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संभल में वेयर हाउस के प्रथम तल पर दीवार को कई जगह से तोड़कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद तारिक की तहरीर पर दर्ज इस रिपोर्ट में राज्य सहकारी निर्माण संघ के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शहजादी सराय में ईवीएम/वीवीपैड नवनिर्मित वेयरहाउस का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय सहकारी निर्माण संघ प्रखंड मुरादाबाद के द्वारा कराया जा रहा है। प्रथम तल पर दीवार को संस्था के द्वारा कई जगह तोड़ा गया है। जिस कारण बारिश का पानी अंदर तक गया। जिससे वीवीपैड मशीन की सुरक्षा प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन

 

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के तहत परिसर में बनाए गए चैंबर के हॉल को भी व्यवस्थित नहीं किया गया है। इसी लापरवाही के चलते अधिशासी अभियंता योगेंद्र बहादुर सिंह और सहायक अभियंता ओमप्रकाश सैनी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मालूम हो बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निरीक्षण किया था। इस दौरान कई कार्यों में खामियां मिली थीं। इसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी भी जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed