फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Evidence of 25 lakhs was planted in Sambhal, planting of 17 lakh plants

संभल में हुआ 25 लाख के साक्ष्य 17 लाख पौधों का रोपण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Evidence of 25 lakhs was planted in Sambhal, planting of 17 lakh plants
जूनावई /चंदौसी (संभल)। मंगलवार को जनपद में 25 लाख पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष 17 लाख पौधों को रोपित किया गया। जबकि मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, बदायूं सांसद द्वारा जुनावई क्षेत्र के असदपुर, सुकेला गांव के गंगा घाट किनारे ग्राम सभा की 18 हेक्टेयर भूमि पर 2.88 लाख पौधे रोपित किए गए। जबकि एक-एक पौधा सभी अधिकारी व बदाूयं सांसद ने रोपित किया। मंडलायुक्त ने पौधों की पर वरिश करने की कही।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए और पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जनपद को हरा-भरा बनाए जाने को 25 लाख पौधे रोपित किए जाने हैं। संभल अपने आप में कृषि एवं पशुपालन मार्केट तथा रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराने में अव्वल है। उन्होंने कहा कि जनपद में बंजर भूमि खाली पड़ी है। बंजर भूमि पर खैर के पौधे रोपित कर दिए जाएं तो किसान व खेत स्वामी को काफी फायदा होगा। संभल व बिजनौर जनपद में आवारा पशुओं को रोकने को नंदी बंद उपवन तैयार किया जा रहा है। इस उपवन में किसानों द्वारा छोड़े गए बछड़ों को रखा जाएगा। अगर किसान इस बछड़ों को मन से न देकर अलग छोड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए सरकार मदद कर रही है, पौधों को बड़े होने पर इसका लाभ सभी को मिलेगा। बाहर से लोग यहां आकर उपवन को देखेंगे। इस अवसर पर बदायूं सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसडीएम रामकेश धामा, अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, सुधीर मल्होत्रा, तरन्नुम रजा, सीडीओ कमलेश सचन, जिला कृषि अधिकारी ओकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------
हम सब का समय से जागना जरूरी
जूनावई। बदायूं सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि हम अगर समय से नहीं जागे तो हमें ऑक्सीजन प्राप्त करने को बच्चों की पानी की बोतल की तरह ऑक्सीजन सिलेंडर लटका होगा। उन्होंने बताया कि जैसे हम लोग अपने बुजुर्गों के पिंड दान करते हैं, उसी तरह हमें एक पौधे को पिंड दान करें, इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा साथ ही हरियाली व शुद्ध हवा भी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
11 पौधे घरों में अवश्य लगाएं
जुनावई। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि पौधरोपण को लेकर सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को बुलाया गया है। सभी पौधा रोपित करने में सहयोग करेंगे। पौधरोपण करने के बाद उनकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। सभी लोग अपने-अपने घरों में 11 तुलसी का पौधे अवश्य लगाएं। जिससे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होने के साथ उसके फायदे भी हमें मिलते रहें।
---
चकबंदी विभाग की पैमाइश दौरान गरीबों परेशान किए जाने पर रोते महिला ने मंडलायुक्त शिकायत की।
जुनावई। गांव असदपुर, सुकेला व खरेया गांव की चकबंदी विभाग द्वारा चक काटे जाने को लेकर चकबंदी अधिकारी, कानूनगो व लेखपाल की कई बार किसानों से झड़प हो चुकी है। कई बार किसानों ने उनके विरुद्ध थाने में शिकायत की है।
खेरिया रुद्र के किसान रामवीर सिंह के खेत की चकबंदी पैमाइश सही नहीं होने से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं गांव असदपुर की चमेली पत्नी असद सिंह व तिलक चंद ने मंडलायुक्त से शिकायत की कि हमारी जमीनों को अच्छे स्थान से काटकर अन्य स्थान दे दी गई। इस पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी से कहा कि इसकी गहनता से जांच कराई जाए।

वहीं चकबंदी विभाग द्वारा नापतौल किए जाने को लेकर एक महिला ने मंडलायुक्त से रो-रोकर व्यथा सुनाई। जिला अधिकारी ने ऐसी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जांच हेतु गुन्नौर उप जिला अधिकारी को इस कार्य में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed