{"_id":"6a9c7e1b0012a24632055449","slug":"even-the-final-journey-is-not-easy-villagers-had-to-carry-the-bier-along-a-muddy-path-sambhal-news-c-204-1-chn1003-132429-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अंतिम यात्रा भी नहीं आसान, कीचड़ भरे रास्ते से अर्थी लेकर गुजरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अंतिम यात्रा भी नहीं आसान, कीचड़ भरे रास्ते से अर्थी लेकर गुजरे ग्रामीण
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा में शुक्रवार देर रात लाल सिंह की पत्नी कौशल्या देवी की अचानक मौत हो गई। शनिवार को परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए उनकी अर्थी लेकर निकले तो गांव का खराब रास्ता परेशानी का सबब बन गया। ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से अर्थी लेकर गुजरने को मजबूर हुए।
इस दौरान किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से अर्थी लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का रास्ता लंबे समय से खराब है। बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है। ऐसे में आवागमन के साथ-साथ अंतिम यात्रा में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके की स्थिति देखने और रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।