फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Even after five years, MRF centre's electricity connection is not available

Sambhal News: पांच साल बाद भी नहीं हुआ एमआरएफ सेंटर का बिजली कनेक्शन

Sun, 30 Mar 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Even after five years, MRF centre's electricity connection is not available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गवां। कस्बे में कूड़े के निस्तारण के लिए लाखों रुपये की लागत से बना मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बिजली कनेक्शन के अभाव में शोपीस बना हुआ है। इसमें लगी मशीनें धूल फांक रही है। पांच साल बाद भी नगर पंचायत गवां सेंटर के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं करा पाई है। यहां कूड़े का निस्तारण महावा नदी और सड़क किनारे फेंक कर किया जा रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी से लाखों रुपये का ये प्रोजेक्ट अनुपयोगी साबित हो रहा है।
गवां नगर पंचायत ने पांच साल पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया था। संभल राेड पर कस्बे से करीब ढाई किलोमीटर दूर ईंट भट्ठे के पीछे बने इस पांच टन क्षमता वाले सेंटर पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किया गया।
विज्ञापन

कई आवश्यक कीमती मशीनें लगाई गई। इसे बनाने का उद्देश्य नगर से निकलने वाले कूड़े का उचित प्रबंध करना था। सेंटर पर कूड़े के ढेर से कांच, लोहा, प्लास्टिक आदि मैटीरियल को अलग-अलग कर उसकी बिक्री कर नगर पंचायत का राजस्व बढ़ाना था। इसके अलावा कूड़े से जैविक खाद बनाने की योजना भी थी। लेकिन सेंटर बिजली कनेक्शन न होने की वजह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में नगर पंचायत विद्युत कनेक्शन नहीं ले पाई है। वर्तमान में सेंटर की हालत जर्जर होने लगी है। परिसर में बड़ी-बड़ी घास जमी है। यहां लगी मशीनें धूल फांक रही है। वहीं नगर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण महावा नदी और बबराला, अनूप शहर और हसनपुर रोड पर फेंक कर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed