{"_id":"62d1bcd66b7d275ea33068a3","slug":"enthusiasm-was-seen-in-the-adults-on-the-first-day-in-the-district-252-got-the-third-dose-chandausi-news-mbd4347274111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहले दिन व्यस्कों में नजर आया उत्साह, 252 ने लगवाई तीसरी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहले दिन व्यस्कों में नजर आया उत्साह, 252 ने लगवाई तीसरी खुराक
विज्ञापन
संभल के सीएचसी में कोरोना से बचाव का एहतियाती टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : SAMBHAL
कोरोना से बचाव के लिए जिले में सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में शुक्रवार से 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग (व्यस्कों) के लोगों को मुफ्त तीसरी खुराक लगाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। प्रचार-प्रसार की कमी के कारण लोगों को मुफ्त एहतियाती खुराक लगने की जानकारी नहीं हो पाई। पहले दिन कुछ कम लोग पहुंचे हैं। 252 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान लोगों में उत्साह नजर आया।
संभल जनपद में 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग के 14.65 लाख व्यस्क हैं। एहतियाती खुराक लगाने की समय सीमा भी नौ माह से घटाकर छह माह कर दी है। शासन ने करीब दो माह पहले व्यस्कों को निजी अस्पताल में 375 रुपये में एहतियाती खुराक लगवाने की छूट दी थी लेकिन जिले में किसी भी निजी अस्पताल में एहतियाती खुराक के लिए इच्छा नहीं जताई थी। अब शासन ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने की छूट दी है तथा विभाग भी पूरी तरह से तैयार है। पहले दिन केंद्रों पर एहतियाती खुराक लगवाने पहुंचे व्यस्क उत्साहित व खुश नजर आए।
सरकार का एहतियाती खुराक को सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगवाने का निर्णय सराहनीय है। मैंने भी खुराक लगवा ली है, अब आप भी लगवा लें।
प्रेम चंद्र शर्मा, बहजोई रोड, चंदौसी
कोरोना से बचाव के लिए तीसरी डोज लगवाना भी जरूरी है। शुक्रवार को मैं अपने पति के साथ सीएचसी पहुंची और एहतियाती डोज लगवाई। मुझे अखबार से इसकी जानकारी मिली, मैं अन्य लोगों को भी बताउंगी।
विज्ञापन
अंजलि शर्मा, बहजोई रोड, चंदौसी
तीसरी खुराक अब 18 से 59 आयु के लोगों को मुफ्त लगाई जा रही है। ताकि लोग कोरोना संक्रमण से बच सके। छूट तो पहले भी मिल गई थी लेकिन निजी अस्पतालों के इनकार करने से हम एहतियाती खुराक नहीं लगवा पाए थे। हर्षित अग्रवाल, गणेश कालोनी, चंदौसी