फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   engineer death to curent

करंट की चपेट में आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
engineer death to curent
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव अलिया में घरेलू बिजली लाइन सही करते समय युवक को करंट लग गया। इसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रविवार को सुबह 10 बजे करीब गांव अलिया निवासी प्रवेंद्र उर्फ पुनीत सिंह (25) पुत्र बहोरन सिंह घर की बिजली लाइन सही कर रहा था।
विज्ञापन

अचानक करंट लग गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में अमरोहा के जोया ले गए। जहां हालत गंभीर देख अमरोहा के लिए भेज दिया। उपचार के दौरान दोपहर एक बजे युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पायल अपनी सुध खो बैठी। शव घर पहुंचने पर ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई ललित सिंह ने बताया कि वह दो भाई एक बहन हैं। पुनीत उससे छोटा था और सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही गांव में रह रहा था। खेती किसानी में ही लगा हुआ था। रविवार को सुबह बिजली लाइन सही करते समय अचानक करंट लगा और उपचार के दौरान मौत हो गई। मां सुशीला का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो वर्षीय मासूम बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed