फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Encroachment on footpath, city struggles with jam every day

फुटपाथ पर अतिक्रमण, हर दिन जाम से जूझता है शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on footpath, city struggles with jam every day
फुटपाथ पर अतिक्रमण, हर दिन जाम से जूझता है शहर
विज्ञापन

नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, लोग परेशान
चंदौसी (संभल)। शहर के अनेक स्थानों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर अवैध पार्किंग बना दी गई है। सड़क किनारे बड़े वाहन खड़े कर दिए गए हैं, जिससे पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर न तो नगर पालिका ही ध्यान दे रही और न ही यातायात पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की जाती है। जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
शहर के मुंसिफ रोड, शक्ति नगर, गोशाला रोड, सुभाष रोड, बैंक रोड, फव्वारा चौक के पास, स्टेशन रोड, संभल गेट सहित अनेक स्थानों पर फुटपाथ पर कब्जा करके अवैध पार्किंग बना दी गई है, जिससे आवागमन के दौरान दिन में कई बार जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। लोगों को आधे से पौन घंटे तक जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो जाती है। पैदल व साइकिल सवार बच्चों को स्कूल के बाद अपने अपने घर पहुंचने की जल्दी होती है। मगर बच्चे सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध पार्किंग के पास पहुंचते हैं तो जाम लग जाता है। धूप व भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों को काफी देर तक खड़ा होना पड़ता है। यह स्थिति रोजाना की बनी हुई है। अगर कोई व्यक्ति अवैध पार्किंग का विरोध करता है, तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। जबकि नगर पालिका प्रशासन व यातायात पुलिस भी सड़क के फुटपाथ पर बनी अवैध पार्किंग से अच्छी तरह वाकिफ है। मगर इसके रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है, जिसका खामियाजा नगरवासी व स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ता है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में शहर में कहीं पर भी सड़क किनारे फुटपाथ पर वाहन नहीं खड़े होते। इसके अलावा नगर पालिका के कर्मचारियों से जानकारी कराई जाएगी। सड़क किनारे पार्किंग स्थल नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय पाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed