{"_id":"67351b853087589afb0ffcc7","slug":"encroachment-campaign-continues-altercation-with-advocate-at-favwara-chowk-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115095-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतिक्रमण अभियान जारी, फव्वारा चौक पर अधिवक्ता से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतिक्रमण अभियान जारी, फव्वारा चौक पर अधिवक्ता से नोकझोंक
Thu, 14 Nov 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक ईओ व डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा की अगुवाई में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। फव्वारा चौक पर अभियान चलाने के बाद सिख समाज की शोभायात्रा के चलते कार्रवाई रोक दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम की एक अधिवक्ता से तीखी नोकझोंक हुई। जबकि एक अन्य अधिवक्ता का चेंबर ध्वस्त कर दिया गया। इससे अअधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।
डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा टीम और जेसीबी के साथ सुबह 10 बजे फव्वारा चौक पर पहुंचे। यहां सबसे पहले अधिवक्ता विनय राज का चेंबर ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम फव्वारा चौक पर स्थित आदर्श नगर में पहुंची। जहां कॉलोनी के बाहर अधिवक्ता विनोद कुमार शर्मा के मकान पर पूछताछ शुरू की। तत्काल अधिवक्ता भी कागजों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पक्ष रखने को लेकर अधिवक्ता की डिप्टी कलेक्टर से काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व में पालिका की अनुमति से निर्माण कराया था, तब दो लाख रुपये खर्च हुए थे। बकाया भी जमा किया जा रहा है। संबंधित विभाग ने हस्ताक्षर नहीं किए तो उनका क्या दोष है। उनके और डिप्टी कलक्टर के बीच करीब पंद्रह मिनट तक नोकझोंक होती रही। जिससे भीड़ भी जुट गई। वहीं प्रभारी प्रभारी रेनू देवी भी अधिवक्ता को शांत करने का प्रयास करती रहीं। इसके बाद टीम आदर्शनगर कॉलोनी में एक और अधिवक्ता के आवास पर पहुंची। जहां सर्किल रेट के अनुसार किराये की जानकारी ली। इसके बाद टीम स्टेशन मालगोदाम रोड पर पालिका की दुकानों का जायजा लेते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां स्टेशन के बाहर पालिका की सात दुकानों को खाली कर ध्वस्त कराने के आदेश दिए। मौके पर ही दो दुकानों को खाली करा दिया गया।
डिप्टी कलेक्टर से मिलने पहुंचे भाजपाई
चंदौसी। फव्वारा चौक पर अभियान के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, सुधीर मल्होत्रा, सतीश अरोरा आदि डिप्टी कलेक्टर से मिले और दुकानों व मकानों के नीचे नालों को साफ कराने में सहयोग का भरोसा देकर किसी की रोजी रोटी न छीनने की बात कही। इस पर डिप्टी कलक्टर ने कहा कि जिसकी भी दुकान ध्वस्त हुई है। उसे कहीं स्थापित किया जाएगा। जबरन किसी तो सताया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
कई लोगों ने खुद की तोड़फोड़
चंदौसी। टीम के रुख से दहशत में आए कई लोग खुदी ही अपने निर्माण पर हथौड़े चलाने लगे हैं। फव्वारा चौक से स्टेशन की ओर कई दुकानदार सुबह दुकान खोलने छैनी हथौड़ा लेकर आए और अपनी-अपनी दुकानों के आगे का निर्माण ध्वस्त करने में जुट गए।
अधिवक्ता ने रंजिशन चेंबर ध्वस्त करने का लगाया आरोप
चंदौसी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फव्वारा चौक पर अधिवक्ता विनयराज ने अपने चेंबर को रंजिशन ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।
अधिवक्ता विनय राज ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के एक मुकदमे में डीएम को कारण बताओ नोटिस जारी होने के कारण उनके चेंबर को ध्वस्त कर दिया गया। बताया कि रीधिमा यादव बनाम पंकज गुप्ता के मामले में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने डीएम संभल व एसडीएम नीतू रानी को न्यायालय द्वारा तलब किया था। बताया कि वह रीधिमा यादव के अधिवक्ता हैं। जिससे नगर पालिका के अधिकारी रंजिश मानने लगे। इसके अलावा अधिवक्ता ने प्राचीन शक्ति पीठ मां भगवंतपुर वाली देवी बहजोई में भी उत्तर प्रदेश राज्य डीएम को पक्षकार बना रखा है। उन्होंने कहा कि दोनों वादों की पैरवी करने से पालिका के अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अधिवक्ता ने एक वाद नगर पालिका के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन चंदौसी में भी दायर कर रखा है। जिसमें अधिवक्ता ने पुरानी कचहरी पर स्थित उनके चेंबर को न तोड़ने के लिए भी याचना की है। इस मुकदमे के लंबित रहने के दौरान भी अधिवक्ता का चेंबर ध्वस्त कर दिया गया।