फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electronics and textile businesses are enjoying the festive season

Sambhal News: इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा कारोबार पर चढ़ा सहालग का रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Electronics and textile businesses are enjoying the festive season
संभल। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू हो गई है। शादियों के लिए शोरूमों पर इलेक्ट्रानिक्स आइटमों के पैकेज के रूप में बुकिंग हो चुकी है और कपड़ों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। यह कारोबार चमकने लगे हैं। माहौल को लेकर कारोबारी उत्साहित हैं और सहालग के दौरान कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद जाहिर की है।शादियों के लिए लोग बाजार में खरीदारी करते हुए बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में रौनक का माहौल बनने लगा है। शहर के सिंह इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर शादियों के लिए विभिन्न आइटमों के 20 पैकेज बुक किए गए हैं। इनमें एलईडी, वाशिंग मशीन, कूलर, माइक्रोवेव ओवन, फ्रिज आदि शामिल हैं। यह पैकेज बुकिंग नवंबर और दिसंबर महीने में शादियों के लिए हुई हैं। उम्मीद है कि अभी पैकेज बुकिंग की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन




राजीव इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से करीब 50 पैकेज बुकिंग हो गई हैं। इनमें कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम शामिल हैं। यहां भी बुकिंग की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है। कपड़ा कारोबार की बात की जाए तो वहां भी रौनक का माहौल बना है। शादियों के लिए विभिन्न तरह के कपड़ों की खरीदारी चल रही है। सिल्क व बनारसी साड़ियों की खरीदारी हो रही है। इस साड़ी का दाम एक हजार से लेकर आठ हजार रुपये है। डिजाइन वाली साड़ी दो हजार लेकर आठ हजार रुपये तक की है। लहंगे का दाम तीन हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन




इसके अलावा शेरवानी और कोट पेंट की खरीदारी हो रही है। वहीं होम साज से भी सूट की जमकर खरीदारी हो रही है। यहां एक हजार रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक के सूट हैं। शादियों के लिए तीन हजार से लेकर चार हजार रुपये के सूट ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। आने वाले समय में कारोबार और अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




0000000000

.शादियों के लिए पूरी तैयारी है। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की पैकेज बुकिंग कराई हैं। अभी और बुकिंग होनी है। कारोबार के बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है।-सर्वेश कुमार, मालिक सिंह इलेक्ट्रॉनिक




0000000000

.बुकिंग को देखकर लग रहा है कि शादियों के समय में कारोबार फिर से चमकेगा। पैकेज बुकिंग में कंपनी के कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं।



-ज्ञानेंद्र कुमार, मालिक राजीव इलेक्ट्रॉनिक

0000000000



.साड़ी सिल्क बनारसी और अन्य कपड़ों की खरीदारी जोर पकड़ रही है। कपड़ों के दाम अलग-अलग है। शादियों को लेकर कपड़ों की खरीदारी ने जोर पकड़ा हुआ है।

-दिलीप सिंह सैनी, मैनेजर श्यामा श्याम साड़ी धाम



000000

.शादियों के लिए सूट की जमकर खरीदारी की जा रही है। ज्यादा कीमत और डिजाइन वाले सूट अधिक पसंद किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा रहेगा।



-चीनू राधू, मालिक होम साज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed