{"_id":"5b01cf644f1c1bdd408b69f9","slug":"electricity-theft-caught-in-the-checking-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में पकड़ी गई बिजली चोरी, होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान में पकड़ी गई बिजली चोरी, होगी रिपोर्ट
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 21 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
संभल के दीपा सराय क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के मुख्य सचिव के आदेश पर रविवार को संभल के मोहल्ला रायसत्ती में भारी पुलिस बल और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सघन चेकिंग अभियान चला। अधीक्षण अभियंता के साथ दस टीमों ने चेकिंग की। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक चेकिंग की गई। विभाग की टीमों ने बिजली चोरी करने वालों को चिह्नित किया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
दो दिन पहले जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को टीम का नोडल अधिकारी नामित किया था। रविवार को टीम के सदस्य उपजिलाधिकारी अमित कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार के निर्देशन में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, संभल के अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा रायसत्ती पुलिस चौकी पर इकट्ठा हुए।
कोतवाली संभल, हयातनगर और नखासा थाने के पुलिस बल को साथ लेकर दोपहर 12 बजे चेकिंग अभियान शुरू किया गया। संभल, चंदौसी, बबराला और गुन्नौर के अधिकारियों-कर्मचारियों की 10 टीमों ने चेकिंग शुरू की। इससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप का माहौल हो गया।
विज्ञापन
कई लोग दुकानें और मकान बंद करके भाग गए। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी उनकी छतों पर चढ़े और कटिया कनेक्शन काटे। मोहल्ला रायसत्ती और तिमरदास सराय में बिजली चोरी करने वालों को चिह्नित कर लिया गया। इस बीच अधिकारियों ने कटिया कनेक्शनों की वीडियो भी बनाई। उप खंड अधिकारी प्रथम यशपाल सिंह ने बताया कि जो लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।