फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity employees cut the connections of 33 big defaulters

Sambhal News: विद्युत कर्मचारियों ने 33 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees cut the connections of 33 big defaulters
चंदौसी। नगर के गांव गुमथल में बृहस्पतिवार को एक्सईएन दीपलव श्रीवास्तव और एसडीओ आशीष कटारिया की मौजूदगी में वसूली अभियान चलाया गया। विद्युत कर्मचारियों ने डोर टू डोर उपभोक्ताओं से अपने विद्युत बिल समय से जमा करने की अपील की। अभियान के तहत 33 बड़े बकायेदारों उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। साथ ही, 50 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक के बिल ऑनलाइन माध्यम से जमा कराए गए।
विज्ञापन

इस दौरान एक्सईएन ने विद्युत कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर बड़े बकायेदार उपभोक्ता समय से अपना बिल जमा नहीं कर रहे है तो उनका कनेक्शन तत्काल काटा जाए। एक्सईएन ने उपभोक्ता को समय पर बिल जमा करने की हिदायत दी। इस मौके पर जेई कुलदीप कुमार, लाइनमैन हरिओम, अनेक पाल, संजीव दिवाकर, शिवकुमार मौर्य, प्रदीप कुमार, रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed