फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity cut off in 17 villages for 26 hours

Sambhal News: 26 घंटे से 17 गांवों की बिजली गुल

Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in 17 villages for 26 hours
धनारी (संभल)। गांव मैहुआ हसनगंज के पास मंगलवार को केबल बॉक्स फुंकने से 17 गांवों की बिजली गुल है। बुधवार की शाम तक भी बिजली सुचारू नहीं हो सकी। करीब 26 घंटे से बिजली न आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर सप्लाई सुचारू करने में जुटा है।
विज्ञापन

गुन्नौर विद्युत उपकेंद्र से भकरौली, शाहजहांनाबाद, तिपेड़ा, फिरोजपुर, भगतनगला, मैहुआ घेर, लोधी की मढ़ैया, नगलिया समेत 17 गांव को विद्युत आपूर्ति होती है। मंगलवार की शाम चार बजे करीब चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे रूट पर मैहुआ हसनगंज के पास केबल बॉक्स फुंक गया। जिससे सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। काफी समय तक लोगों ने सप्लाई मिलने का इंतजार किया, लेकिन जब बिजली नहीं मिली तो विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर लाइनमैन फॉल्ट सही करने पहुंच गए, लेकिन उन्हें काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली। बुधवार को भी पूरे दिन सप्लाई बंद रही। इन्वर्टर, मोबाइल आदि ठप हो गए, लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बुधवार शाम तक सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। इसके बाद विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। एसडीओ गुन्नौर ऋषि शुक्ला ने बताया कि रेलवे ट्रेक पर केबल बॉक्स फुंकने से सप्लाई बाधित हुई है। जल्द ही केबल बॉक्स बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed