फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity cut for 11 hours due to fault in power plant equipment

Sambhal News: बिजलीघर के उपकरण में खराबी आने से 11 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 02 Jul 2024 05:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for 11 hours due to fault in power plant equipment
संभल। बिजलीघर में लगे उपकरण में रविवार की शाम खराबी आने से करीब 50 हजार आबादी को 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति की किल्लत से जूझना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने देर रात तक उपकरण की मरम्मत कराने के बाद एक बजे आपूर्ति सुचारू कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के बाद उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। लोगों को बिना बिजली के राहत नहीं मिल पा रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद उमस बेहाल कर रही है। पंखे और कूलर ही राहत दे पा रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति की किल्लत से लोग परेशान हो जाते हैं। शहर में पिछले एक सप्ताह से फाल्ट व मरम्मत के चलते कई-कई घंटे की कटौती हुई है। रविवार को भी उपकरण शाम सात बजे खराब हो गया था। जिसकी मरम्मत देर रात एक बजे करीब हो सकी। छह घंटे तक शहर में आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग ने दूसरे फीडर से आपूर्ति देने का प्रयास किया लेकिन ओवरलोड के चलते वह भी आपूर्ति नहीं दी सकी।
विज्ञापन


सिंहपुरसानी बिजलीघर में शाम सात बजे बाद मिली आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र सिंहपुरसानी में सोमवार को पुराने पैनल बदलने का काम किया गया। सुबह आठ बजे से आपूर्ति विभाग ने बंद कर दी थी। शाम सात बजे तक मरम्मत का काम किया गया। एसडीओ देहात अमरेंद्र यादव ने बताया कि ओवरलोड की समस्या से राहत दिलाने के लिए पैनल बदले गए हैं। करीब 11 घंटे आपूर्ति बाधित रही है। मरम्मत के काम के चलते यह आपूर्ति बंद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

उपकरण की मरम्मत देर रात में करा दी गई थी। अब शहर में आपूर्ति दी जा रही है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। ओवरलोड के चलते जहां समस्या आएगी उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा। -संतोष त्रिपाठी, एसडीओ शहर, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed