फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity bill paid even after connection was disconnected

Sambhal News: कनेक्शन कटने के बाद भी थमा दिया बिजली का बिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill paid even after connection was disconnected
गुन्नौर। बिजली विभाग के कारनामें भी कमाल हैं। उपभोक्ता के आवेदन पर डेढ़ साल पहले कनेक्शन काट दिया और बिजली का मीटर भी उखाड़कर ले गए पर उपभोक्ता का कनेक्शन पीडी यानी परमानेंट डिसकनेक्शन नहीं किया और 30 हजार रुपये का बिल थमा दिया। उसे आज तक कनेक्शन कटने की पीडी भी नहीं दी गई। वह लगातार विभाग के चक्कर लगा रहा है। थक हारकर पीड़ित उपभोक्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा निवासी भानु प्रकाश ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता रामनिवास के नाम से घरेलू बिजली का कनेक्शन था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने कनेक्शन कटवाने के लिए जिजौड़ा गांव में आयोजित हुए कैंप में अवर अभियंता के समक्ष आवेदन दिया। साथ ही आधार कार्ड, विद्युत बिल की रसीद, शपथ पत्र भी दिया। आवेदन के दो दिन बाद बिजली विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया और मीटर उतार कर ले गए। कनेक्शन कटने की पीडी दो दिन बाद लेने को कह दिया। धीरे-धीरे डेढ़ वर्ष बीत गया, लेकिन विभाग ने उसे पीडी नहीं दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बीते दिनों उसे बिजली का बिल भी भेज दिया। बिजली का बिल देखकर उसके होश उड़ गए। वह समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों के पास गया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। निस्तारण के लिए बिजली विभाग के एक बाबू ने तीस हजार रुपये जमा करने को कहा। परेशान होकर उपभोक्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया और मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed