फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electric current ran in closed LT line, girl died after getting electrocuted

Sambhal News: बंद पड़ी एलटी लाइन में दौड़ा करंट, चपेट में आकर बच्ची की मौत

Wed, 10 Jul 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Electric current ran in closed LT line, girl died after getting electrocuted
गुन्नौर (संभल)। नगर के मोहल्ला टंकी में एक साल से बंद पड़ी एलटी लाइन में मंगलवार को अचानक करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से मोहल्ला टंकी निवासी आस मोहम्मद की पांच वर्षीय बेटी सुहाना की मौत हो गई। बिजली विभाग एलटी लाइन में करंट दौड़ने की बात से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी आस मोहम्मद के मकान के ऊपर से एलटी लाइन गुजर रही है। एक साल पहले बिजली विभाग ने इस लाइन को एबीसी केबिल में बदलने के लिए बंद किया था, लेकिन अभी तक नहीं बदला गया। तभी से यह लाइन बंद थी। मंगलवार को आस मोहम्मद की बेटी सुहाना छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह एलटी लाइन के पास पहुंच गई। इसी दौरान एलटी लाइन में करंट दौड़ गया और बच्ची करंट की चपेट में आ गई। बच्ची की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन बच्ची को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद परिजन बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जेई वीके गंगल ने बताया कि लाइन काफी समय से बंद है। उसमें करंट आना संभव नहीं है। वहीं घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed