फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Election Commissioner visited Kalki Temple and Kalki Dham of Sambhal

Sambhal News: चुनाव आयुक्त ने संभल के कल्कि मंदिर और कल्कि धाम के किए दर्शन

Wed, 19 Jun 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 19 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Election Commissioner visited Kalki Temple and Kalki Dham of Sambhal
संभल। देश के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मंगलवार को पत्नी के साथ संभल जिले में व्यक्तिगत दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर में पत्नी के साथ दर्शन किए। इसके बाद वह ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम पहुंचे। यहां पर महंत और ज्योतिषाचार्य ने भगवान श्री कल्कि के प्राकट्य होने के बारे में जानकारी दी। चुनाव आयुक्त के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मंगलवार को संभल पहुंचे थे। वह पहले मोहल्ला कोटपूर्वी में स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर पहुंचे। भगवान श्री कल्कि के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर के महत्व व इतिहास की जानकारी ली। साथ ही दर्शन के बाद खुशी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के गर्भगृह के दर्शन किए। श्री कल्कि के धाम के बारे में भी जानकारी ली। चुनाव आयुक्त ने दर्शन के बाद कहा कि प्राचीन मंदिर के दर्शन करके वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया। चुनाव आयुक्त के दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा और व्यवस्था में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, संभल सीओ अनुज कुमार, असमोली सीओ संतोष कुमार, संभल कोतवाल पवन कुमार व ऐंचोड़ा थाना प्रभारी रेनू सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed