फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly woman dies, nephew injured in bike collision

Sambhal News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, भतीजा घायल

Mon, 08 Jul 2024 06:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 08 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies, nephew injured in bike collision
गुन्नौर (संभल)। कस्बे में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नंदरौली गांव की प्रेमवती (60) की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा पप्पू और दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली के गांव सैमला निवासी पप्पू शनिवार की रात नंदरौली गांव निवासी अपनी बुआ प्रेमवती को बाइक से लेकर अपने घर आ रहा था। गुन्नौर में पहुंचने पर बदायूं मार्ग पर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने सैमला गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर मुड़ने पर उसकी बाइक में पीछे से आए बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू और दूसरी बाइक पर सवार थाना जरीफनगर के गांव रसूलपुर निवासी दुर्गेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed