{"_id":"662aab8af4449dbc2a074034","slug":"elderly-people-above-85-years-of-age-and-disabled-people-will-vote-today-by-staying-at-home-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-109992-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग आज घर पर रहकर करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग आज घर पर रहकर करेंगे मतदान
Fri, 26 Apr 2024 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
संभल। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पर ही मतदान शुक्रवार को कराया जाएगा। 28 पोलिंग पार्टियां चार विधानसभा क्षेत्र में यह मतदान कराएंगी। इस मतदान में 85 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत तक के दिव्यांग शामिल होंगे। इसमें भी वह बुजुर्ग और दिव्यांग शामिल होंगे जिन्होंने 12डी फॉर्म के माध्यम से अपने घर पर ही मतदान करने के लिए स्वीकृति दी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता एवं दिव्यांगजन मतदाता जिन्होंने 12डी फॉर्म के माध्यम से अपने घर पर ही मतदान के लिए स्वीकृति दी है उनका मतदान कराया जाएगा। जिले की विधानसभा संभल, असमोली, चंदौसी और गुन्नौर में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता 231 हैं। बताया कि बुजुर्ग व दिव्यांगों का घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर और एक वीडियो ग्राफर शामिल रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी साथ में जाएगा। इन मतदाताओं को बीएलओ एवं तहसील कर्मियों के द्वारा पहले ही अवगत करा दिया गया है। बताया कि शुक्रवार को पूर्ण मतदान नहीं हो पता है तो ऐसी स्थिति में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अगले दिवस भी मतदान कराया जाएगा।