फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly man in critical condition after suffering electric shock from a pole in the courtyard.

Sambhal News: आंगन में लगे पोल में करंट से झुलसे बुजुर्ग की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly man in critical condition after suffering electric shock from a pole in the courtyard.
जुनावई। नंदपुर गांव में एक मकान के आंगन में लगे लोहे के हाईटेंशन लाइन के पोल में करंट आने से उसकी चपेट में आए घर के बुजुर्ग झुलस गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने बुधवार को डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराते हुए पोल को जल्द हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी नेत्रपाल के घर के आंगन में हाईटेंशन बिजली लाइन का एक लोहे का पोल लगा हुआ है। सोमवार की रात करीब 11 बजे नेत्रपाल के बुजुर्ग पिता छोटे अचानक इस पोल के संपर्क में आ गए। पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें पतरिया गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। बुधवार को नेत्रपाल ने डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसके घर के आंगन में लगे हाईटेंशन पोल के कारण हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है। इस पोल में करंट उतरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी करंट की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो चुकी है। बार-बार होने वाले हादसों के बावजूद विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। डीएम से गुहार लगाते हुए हाईटेंशन लाइन के पोल को तुरंत ही घर के आंगन से हटवाने की गुहार लगाई है। डीएम ने इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति देख कर समस्या का निदान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed