फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly couple dies in Sambhal: roof of verandah collapsed, they died after being buried under debris

संभल में बुजुर्ग दंपती की माैत: भरभरा कर रात में गिरी बरामदे की छत, मलबे में दबने से गई जान, सुबह मिली जानकारी

Sun, 29 Dec 2024 03:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बनियाठेर
अमर उजाला नेटवर्क, बनियाठेर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

घर के बरामदे की छत गिरने से वृद्ध दंपती की मलबे में दबकर मौत हो गई। रात में हुई घटना का पता ग्रामीणों को सुबह लगा। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
Elderly couple dies in Sambhal: roof of verandah collapsed, they died after being buried under debris
मलबे में दबने से गई जान - फोटो : संवाद

विस्तार

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में शनिवार की रात घर के बरामदे के नीचे सो रहे वृद्ध दंपती के ऊपर अचानक भरभरा कर छत गिर गई। मलबे में दब कर वृद्ध दंपति शेर मोहम्मद (62) और उसकी पत्नी बनारसी (60) की मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों को मिली।

विज्ञापन




आनन-फानन में मलबा हटाया गया लेकिन दंपती चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। गांव बनियाखेड़ा निवासी मृतक शेर मोहम्मद के एक बेटा व तीन बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


इकलौता बेटा मोहम्मद रूम अपनी पत्नी शकीना व आठ बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। गांव में रह कर शेर मोहम्मद और उसकी पत्नी बनारसी खेती किसानी कर जीवन यापन कर रहे थे। शनिवार की रात दंपती घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात किसी समय बरामदे की सीमेंट के गाटर, बांस और मिट्टी से बनी छत भरभरा कर नीचे आ गिरी। दंपती मलबे में पूरी तरह से दब गए। सुबह साढ़े पांच बजे करीब जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो उनकी नजर मलबे पर पड़ी। जिससे शोर मच गया और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाया तो चारपाई पर दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने पुलिस और मृतक के बेटे को सूचना दे दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और जानकारी की। दोपहर करीब 12 बजे बेटा भी परिवार के साथ गांव पहुंच गया। बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

जिससे पुलिस बिना किसी कार्रवाई के लौट आई। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की है। मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

कमरे में सोता वृद्ध दंपति तो बच सकती थी जान

वृद्ध दंपती के घर में दो कमरे, बरामदा व आंगन है। देर रात किसी समय बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। कमरों की छत नहीं गिरी। ग्रामीणों का कहना है कि शेर मोहम्मद और उसकी पत्नी बनारसी रोजाना कमरे में ही सो रहे थे। शनिवार की रात भी अगर कमरे में ही सो रहे होते तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed