फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight lakhs left after applying free precautionary supplements, now have to pay

निशुल्क एहतियाती खुराक लगाने से रह गए आठ लाख, अब करना होगा भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

निशुल्क एहतियाती खुराक लगवाने के लिए 75 दिन का विशेष अभियान शुक्रवार 30 सितंबर को पूरा हो गया है।शासन ने 18 साल से 59 साल तक आयु के लोगों के लिए निशुल्क एहतियाती खुराक लगाने का अभियान 15 जुलाई से शुरू किया था।जिले में 68 फीसदी लोग एहतियाती खुराक से वंचित हैं।

विज्ञापन
Eight lakhs left after applying free precautionary supplements, now have to pay

विस्तार

निशुल्क एहतियाती खुराक लगवाने के लिए 75 दिन का विशेष अभियान शुक्रवार 30 सितंबर को पूरा हो गया है। जिले में अभी भी 18 से 59 साल की आयु के 8.01 लाख लोग एहतियाती खुराक लगवाने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में लोगों को अब निजी अस्पतालों में जाकर भुगतान कर एहतियाती खुराक लगवानी होगी। हालांकि 60 साल से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क एहतियाती खुराक लगाने का अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन

शासन ने 18 साल से 59 साल तक आयु के लोगों के लिए निशुल्क एहतियाती खुराक लगाने का अभियान 15 जुलाई से शुरू किया था। 75 दिन में जिले में 1163013 लोगों को एहतियाती खुराक लगवाने का लक्ष्य दिया था। 30 सितंबर को ये अभियान समाप्त हो गया। अभियान के दौरान जिला अस्पताल, नौ सीएचसी पर लगातार एहतियाती खुराक लगवाई है, इसके अलावा विभाग के साथ सामाजिक, राजनीतिक संगठन, एनजीओ की ओर से भी समय समय पर विशेष कैंप लगाए गए। अभी तक जिले में 31.13 फीसदी यानी 361991 लोगों को कोरोना से बचाव का तीसरा टीका लगा है। जिले में 68 फीसदी लोग एहतियाती खुराक से वंचित हैं। काफी प्रयास के बाद भी जिले में एहतियाती खुराक लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिले में निजी अस्पतालों में नहीं है एहतियाती खुराक लगवाने की सुविधा
शासन ने निजी अस्पतालों को निर्धारित धनराशि (375 रुपये) वसूल कर एहतियाती खुराक लगवाने की सुविधा दी थी लेकिन जिले में एक भी अस्पताल ने इस अभियान में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने काफी प्रयास भी किया लेकिन निजी अस्पताल संचालकों ने एहतियाती खुराक लगाने से हाथ खड़े कर दिए। यदि शासन निशुल्क टीकाकरण की सुविधा को आगे नहीं बढ़ाता है, तो भुगतान करके टीका लगवाने के लिए जनपद के लोगों को मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ अथवा बुलंदशहर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियाती खुराक लक्ष्य- 1163013
एहतियाती खुराक लाभार्थी- 361991
एहतियाती खुराक से वचित लोग- 801022
हेल्थ वर्कर- 40676
फ्रंट लाइन वर्कर - 7279
18 साल से अधिक आयु के लोग -173091
45 साल से अधिक आयु के लोग- 107987
60 साल से अधिक आयु के लोग- 69558
18 से 59 साल तक लोगों को निशुल्क एहतियाती खुराक लगाने का अभियान 30 सितंबर तक था। उसे आगे जारी रखने अथवा रोकने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। शासन का जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
संजीव कुमार, डीपीएम एनएचएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed