फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   eight bigha cemetery will be surveyed today police and administration are on high alert a foot march was held

संभल: आठ बीघा कब्रिस्तान की आज होगी पैमाइश, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पैदल मार्च निकाला, ड्रोन कैमरे से निगरानी

Tue, 30 Dec 2025 12:00 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Dec 2025 12:00 AM IST
सार

जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की पैमाइश मंगलवार यानी आज होनी है। इससे पहले सोमवार को शाम एएसपी, एसडीएम और सीओ ने आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
 

विज्ञापन
eight bigha cemetery will be surveyed today police and administration are on high alert a foot march was held
पैदल मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की पैमाइश मंगलवार यानी आज होनी है। इससे पहले सोमवार को शाम एएसपी, एसडीएम और सीओ ने आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।

विज्ञापन

सोमवार को शाम एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ आलोक भाटी ने सत्यवृत्त पुलिस चौकी से पैदल मार्च शुरू किया। अधिकारियों ने पैमाइश स्थल से लेकर जामा मस्जिद के पूरे क्षेत्र और मुख्य बाजार का दौरा किया। सत्यवृत्त पुलिस चौकी में बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम से और ड्रोन कैमरे उड़ाकर आसपास क्षेत्र की निगरानी कराई। एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों की दुकानें हैं, उन्हें बुलाकर शनिवार को मीटिंग करते हुए सूचित कर दिया था। उनकी उपस्थिति पैमाइश के दौरान अनिवार्य है। लेखपालों की टीमों के द्वारा सोमवार को पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन


पैमाइश के लिए चार कानूनगो और 22 लेखपालों की टीम गठित की गई है। तहसीलदार को टीम का प्रभारी बनाया गया है जबकि तीन तहसीलदारों को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। एएसपी ने कहा कि कब्रिस्तान की भूमि की नाप जोख की जानी है। इसके लिए टीम गठित की गई है। आठ प्रभारी निरीक्षक, आरआरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है। निगरानी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed