फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight accused of stone pelting and firing arrested in Katuni

कटौनी में पथराव और फायरिंग के आठ आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eight accused of stone pelting and firing arrested in Katuni
संभल। उचित दर विक्रेता के चयन के लिए होने वाली बैठक के लिए जनसंपर्क के दौरान कटौनी गांव में मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसमें पहले गाली-गलौज हुई, बाद में मारपीट हो गई थी। पथराव भी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, हजरनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कटौनी गांव में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए बैठक होनी है। इसमें दो दावेदार हैं। दावेदार जनसंपर्क में लगे हुए हैं। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान ही एक-दूसरे पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। मारपीट के बाद छत पर चढ़कर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुधवार को हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से सत्यवीर, प्रेम सिंह, चंद्रसेन, गुलफाम और कमल सिंह, जबकि दूसरे पक्ष से अमरपाल, छत्रपाल, उदयपाल और नत्थू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed