{"_id":"69e29c6f803a5eda2f028c53","slug":"effigies-of-jihadi-invaders-burnt-action-demanded-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-134304-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिहादी आक्रांताओं का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिहादी आक्रांताओं का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों और षड्यंत्रों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिहादी आक्रांताओं का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने सहित कई मांगें उठाईं।
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सूर्यकुंड तीर्थ पर इकट्ठा हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए शंकर कॉलेज चौराहे पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद जिहादी आक्रांताओं का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नासिक षड्यंत्र, हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण, अल फलाह यूनिवर्सिटी आतंकी कनेक्शन, अपवित्र खानपान आदि घटनाओं को लेकर विरोध जाहिर किया।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटवाने, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर कानून लागू किए जाने, जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप, मोहित, अमित, आशु गर्ग, विजय चौधरी, संजय ठाकुर, कपिल चौधरी, शक्ति शंकर, संतोष गुप्ता, विष्णु, राजेश गुप्ता, सुधांशु सांख्यधर आदि रहे।