फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   efect of lockdown in chandausi

सुबह के समय चहल पहल, दिन भर बाजार व सड़क दिखाई दी खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
efect of lockdown in chandausi
चंदौसी। पुलिस की सख्ती के बाद लॉक डाउन के आठवें दिन असर दिखाई दिया। सुबह के समय लोग जरुरी सामान के लिए बाहर निकले, इसके बाद दिन भर बाजार, सड़के खाली पड़ी रही। गली मोहल्लों में घरों के बाहर जरुरी कुछ लोग दिखाई दिया।
विज्ञापन

कोरोना से जंग को 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है। पर चंदौसी में शुरूआत में इसका कम असर दिखाई दिया। पिछले दो दिन से पुलिस ने बाहर घूम रहे लोगों को जमकर दौड़ाया और खूब लाठी भांजी। इसका असर आठवें दिन बुधवार को दिखाई दिया। सुबह के समय जरुरी सामान लेने के लिए कुछ लोग घरों से बाहर दिखाई दिये। इसके बाद लोग घरों में दुबक गए। इसके बाद दिन भर सड़के खाली पड़ी रही। इक्का दुक्का लोग दवाई लेने के लिए ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस करती रही गश्त
बुधवार को सुबह से ही पुलिस सड़कों पर निकल गई थी। जगह जगह टुकड़ियों में शहर में घूमती रही। सुबह के समय जरुरी काम से निकले लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। घरों में रहने सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed