फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Earned crores by showing fake buying and selling

Sambhal News: फर्जी मेंथा से खरीद फरोख्त दिखा कमाए करोड़ों

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
Earned crores by showing fake buying and selling
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी की टीम ने जारई गेट में मेंथा फर्म पर छापा मार कर करोड़ों रुपये की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का गोलमाल पकड़ा है। फर्म संचालकों ने फर्जी फर्मों से खरीद फरोख्त दिखाकर जीएसटी का लाभ लिया। मुरादाबाद की टीम ने आठ घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला, इसके बाद जांच कर चली ली गई। कुछ जुर्माना भी जमा कराया है।
बुधवार दोपहर डिप्टी कमिश्ननर वाणिज्यकर विकास चौधरी ने टीम के साथ मोहल्ला जारई गेट में मोहम्मद लियाकत ट्रेडर्स फर्म पर छापा मारा। यह फर्म मोहम्मद मुकीम की है। टीम उसके भाई की दूसरी फर्म साई ट्रेडर्स पर भी छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि मेंथा की खरीद फरोख्त के मालिकों से रिकॉर्ड मांगे गए हैं। उन्होंने मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, चंदौसी, दिल्ली से मेंथा की खरीद के बिल दिखाए। यह बिल उन फर्मों के हैं, जो वास्तव में मौके पर नहीं है। डमी फर्माे के बिल लगाकर जीएसटी की आईटीसी का लाभ ले लिया। मुरादाबाद से ही इनपुट था। उसी पर छापा मारा गया है। फर्माें ंद्वारा दिखाई गई खरीद फरोख्त की अभी जांच चल रही है। टीम जांच के लिए दोपहर 12 बजे पहुंची थी और रात आठ बजे तक लगातार जांच की। इसके बाद टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

रिकॉर्ड अभी हमारे पास है, उसकी जांच की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं बता सकते हैं कि कितने रुपये का आईटीसी का लाभ लिया गया है। यह लाभ करोड़ों रुपये में हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास चौधरी,
डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर स्टेट जीएसटी मुरादाबाद।
हमारी फर्म सही है। टीम ने जांच के लिए जो रिकॉर्ड मांगा था, वह उन्हें उपलब्ध करा दिया है। टीम आठ घंटे जांच करने के बाद चली गई थी। उन्होंने कुछ टैक्स एडवांस में जमा कराया है। मैं उसकी जानकारी कल बैंक स्टेटमेंट देखकर ही बता पाऊंगा। -मुकीम, संचालक मोहम्मद लियाकत ट्रेडर्स चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article