फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-waste caught burning, some people detained

ई-कचरा जलता हुआ पाया, कुछ लोग हिरासत में लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
E-waste caught burning, some people detained
संभल। कोतवाली पुलिस ने आलम सराय देहात में ई-कचरा जलता हुआ एक घर से पकड़ा है। इसमें कई क्विंटल ई-कचरा बरामद किया गया। आरोपी ई-कचरा जलाकर प्रदूषण फैला रहे थे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दरअसल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मुरादाबाद में सख्ती होने के बाद संभल में ईकचरा जला रहे हैं। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति आलम सराय देहात के कागजी सराय इमामबाड़े के नजदीक एक घर में ई-कचरा जला रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। कुछ लोग हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन

मौके से कई क्विंटल ई-कचरा बरामद किया गया है। यह ई-कचरा जलाकर आसपास के इलाके में प्रदूषण फैलाया जा रहा है। मालूम हो ई-कचरा संभल तहसील इलाके में कई जगह जलाया जा रहा है। पुलिस सूचना के आधार पर कार्रवाई करती है लेकिन इसके बाद भी यह प्रदूषण फैलाने का अवैध धंधा बंद नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के चलते मुरादाबाद के लोग संभल में ई-कचरा जलाने का अवैध धंधा कर रहे हैं। संभल कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ई-कचरा जलता हुआ पकड़ा है। कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed