{"_id":"6295294d75e0e91d28171e35","slug":"e-mail-id-created-for-83000-students-in-the-district-of-secondary-education-minister-district-at-nine-places-in-the-state-chandausi-news-mbd4298311119","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षामंत्री के जिले में 83000 ात्रों की बनी ई-मेल आईडी, प्रदेश में नौ स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षामंत्री के जिले में 83000 ात्रों की बनी ई-मेल आईडी, प्रदेश में नौ स्थान पर जिला
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की ई-मेल आईडी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के गृह जनपद संभल में रविवार तक 85.92 फीसदी छात्रों की ई-मेल आईडी और सभी विद्यालयों की वेबसाइट बनवा दी गई। उन्हें शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड भी करा दिया गया। इस कार्य में अभी तक संभल जिला प्रदेश में नौवें स्थान पर है। विद्यालयों में अवकाश हो जाने से शेष बचे 13600 छात्रों को ट्रेस करना विभाग व स्कूल प्रबंधन के लिए टेढ़ी खीर हो गया है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। ई-मेल आईडी के अभाव में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया बाधित होगी।
संभल जनपद में 210 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 11 राजकीय विद्यालय, 37 अशासकीय वित्त सहायता प्राप्त और 162 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। कक्षा नौ से 12 तक जिले में करीब 96600 छात्र पंजीकृत हैं। शासन लगातार वेबसाइट और विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने पर जोर दे रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी और विद्यालयों की वेबसाइट बनवाई जाए। जिन छात्रों की ई-मेल आईडी नहीं होगी, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभी तक संभल जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग 83 हजार छात्रों ई-मेल आईडी बनवाकर अपडेट कर चुका है। सभी 2500 शिक्षकों की भी ई-मेल आईडी बन चुकी है। सभी विद्यालयों की वेबसाइट भी बनवा दी गई है। ई-मेल आईडी का 85.92 फीसदी कार्य पूरा कराकर संभल जिला प्रदेश में नौवें स्थान पर है।
-----
कुल माध्यमिक विद्यालय- 210
कक्षा नौ से 12 तक कुल छात्र- 96600
कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की बनी ई-मेल आईडी- 83000
कुल शिक्षक- करीब 2500
-------
13600 छात्रों को ट्रेस करना होगा मुश्किल
माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो चुके हैं। करीब 13600 छात्र ऐसे हैं, जिनकी ईमेल आईडी अभी बननी शेष है। अवकाश के चलते छात्रों ने अब विद्यालय आना बंद कर दिया है। इन छात्रों की ई-मेल आईडी बनाने के लिए विभाग व स्कूल प्रबंधन को ट्रेस करना मुश्किल होगा। ऐसे में ई-मेल आईडी नहीं बनती है, तो छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत होगी। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
------
जिले में 85.92 छात्रों की ई-मेल आईडी बनवा दी गई है। जिला प्रदेश में नौवें स्थान पर है। जिन छात्रों की ई-मेल आईडी नहीं बन सकी है, विद्यालय प्रबंधन व विभाग मिलकर जल्द ही ट्रेस कर उनकी ई-मेल आईडी को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
मनोज कुमार आर्य, डीआईओएस संभल।