{"_id":"6605dd56aa4608dc720bdf16","slug":"dustbins-were-broken-at-some-places-in-the-city-and-went-missing-at-other-places-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-109138-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नगर में कहीं टूटे पड़े, तो कहीं गायब हो गए कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नगर में कहीं टूटे पड़े, तो कहीं गायब हो गए कूड़ेदान
Fri, 29 Mar 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
विज्ञापन
बहजोई। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में लगाए गए लोहे व स्टील के कूड़ेदान अब कहीं टूटे पड़े हैं, तो कहीं गायब ही हो गए हैं। यह बात दीगर है कि मौके पर लगे स्टैंड नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए जाने वाले कूड़ेदान की गवाही दे रहे हैं। अब खास बात यह है कि इन प्रमुख मार्गों व गली-मोहल्लों में लगाए गए कूड़ेदान न होने से स्वच्छता को लेकर शासन की मंशा को करारा झटका लग रहा है। जिम्मेदार हैं कि ध्यान ही नहीं दे रहे।
नगर में करीब साल भर पहले प्रमुख मार्गों व गली-मोहल्लों में लोहे के कूड़ेदान लगाए गए थे। बाद में कुछ स्थानों पर स्टील के कूड़ेदान भी लगाए गए थे। अब खास बात है कि बीते करीब दो माह से अधिक का समय हो गया। इन प्रमुख स्थानों से कूड़ेदान गायब हैं। यहां सिर्फ स्टैंड ही लगे हुए हैं। वहीं कुछ स्थानों पर कूड़ेदान टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
इनमें डीएम आवास के निकट, रेलवे स्टेशन रोड, कलक्ट्रेट के निकट, संभल रोड, नारायन टोला व नई बस्ती आदि कुछ इलाकों में कूड़ेदानों की कमी खल रही है। इसके चलते घरों व दुकानों आदि से निकलने वाला कूड़ा सड़क तक फैल रहा है। पूरे मामले में ईओ भूपराम वर्मा का कहना है कि इन स्थानों को चिंहित कराकर दूसरे कूड़ेदान लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन