फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dussehra fair on the banks of Rajghat Ganga today, huge crowd will gather

राजघाट गंगा किनारे दशहरा मेला आज, जुटेंगी भारी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dussehra fair on the banks of Rajghat Ganga today, huge crowd will gather
बबराला। राजघाट गंगा किनारे पर गंगा दशहरे पर बृहस्पतिवार को लगने वाले दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम व सीओ ने तैयारियों का जायजा लिया। बसों को बबराला में ही रोक दिया जाएगा तथा अन्य वाहनों को राजघाट से एक किलोमीटर पहले बनाई अस्थायी पार्किंग में रोका जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर राजघाट में गंगा किनारे स्नान के लिए जिले भर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का रैला उमड़ेगा। बुधवार की शाम एसडीएम गुन्नौर रामकेश धामा, सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। राजघाट पर गहरे पानी के आगे बैरिकेडिंग लगवा दी। साथ ही बैरिकेडिंग से आगे न जाने की चेतावनी भी पोस्टर पर लिखवा दी। हादसों को रोकने के लिए स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया है। भारी संख्या में लोग निजी वाहनों, बस, ट्रैक्टर ट्राली, बाइक, थ्री व्हीलर आदि से जाते हैं। राजघाट पर वाहनों से जाम न लगे। इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बस व निजी बसों को बबराला में इंद्रा चौक पर रोक दिया जाएगा। वहीं से बसों को वापस कर दिया जाएगा। ट्रैक्टर ट्राली, थ्री व्हीलर, बाइक, बाइक व अन्य छोटे निजी वाहनों को राजघाट से एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। एक किलोमीटर पहले प्रशासन ने वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। इसके लिए बबराला इंद्रा चौक, राजघाट मार्ग, अस्थाई पार्किंग व घाट पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed